श्री राम लला के दर्शन करके लौटी संगत
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2024, प्राचीन शिव मन्दिर संन्यास आश्रम के प्रधान सुभाष गुलाटी की अगुआई में लगभग 105 लोग श्री राम लला के दर्शन करके आज पानीपत वापिस लौटे । सारी संगत बहुत ही खुश नज़र आ रही थी । श्री प्राचीन मंदिर सन्यास आश्रम की ओर से प्रधान सुभाष गुलाटी के नेतृत्व में लगभग 105 लोगों का दल 2 अप्रैल को अयोध्या के लिए निकला था । सुभाष गुलाटी ने लगभग डे-सजय़ माह पहले सभी की अयोध्या के लिए टिकट बुक करवा दी थी। सभी लोगों के लिए पानीपत से दिल्ली के लिए दो बसों का प्रबन्ध किया गया और फिर दिल्ली से अयोध्या एक्स्प्रेस रेलगाड़ी द्वारा 105 लोगों को अयोध्या कैन्ट रेलवे स्टेषन पर पहुंचाया गया । लगभग 13 घंटे की यात्रा के बाद सभी लोग अयोध्या पहुंचे और सभी के लिए श्यामा सदन, पुराना राम घाट धर्मशाला में ठहरने व खाने पीने का प्रबंध किया गया । प्रमोद हलवाई को पानीपत से ही साथ ले जाया गया था जिसने सबको हर रोज अलग अलग प्रकार का स्वादिष्ट खाना बनाकर खिलाया । सभी श्रद्धालु पहले दिन सबसे पहले हनुमान ग-सजय़ी मंे गये और श्री हनुमान जी के दर्षन किए । यहाॅं बहुत अधिक भीड़ थी और अपनी बारी आने में काफी समय लगा । फिर राम लला के दर्षन करने गए जहाॅं बहुत भीड़ होने के बावजूद भी अच्छी व्यवस्था के चलते सभी को करीब से दर्शन प्राप्त हुए । सभी की खुशी और उत्साह की सीमा नहीं थी । इसके बाद दशरथ महल और कनक भवन में जाकर दर्शन किए । यहाॅं भीड़ कम थी और यहाॅं पर बैठ कर सभी ने आराम भी किया । जगह-जगह पर फल, फूल, खाने पीने का सामान, आइसक्रीम, शिकन्जवी के ठेले थे । हर किसी ने अपने अपने तरीके से इन व्यंजनों का स्वाद लिया और मिठाई की दुकानों से पेड़े और अन्य प्रसाद खरीदा।
दूसरे दिन सरयू नदी पर श्रद्धालु पहुंचे और पवित्र नदी में स्नान किया । यहाॅं काफी भीड़ और रौनक मेला था । दूसरी तरफ श्रद्धालुओं ने नौका विहार का भी आनंद लिया । तीसरे दिन सभी श्रद्धालु अपने-अपने तरीके से अन्य स्थानों पर गए और दोपहर एक बजे तक सभी वापस धर्मशाला में लौट आए । दोपहर का स्वादिष्ट खाना खाने के बाद सभी को रात के लिए खाना पैक करके भी दिया गया । लगभग दो बजे दोपहर को सभी श्रद्धालुओं ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के लिए ई-रिक्शा व ऑटो के माध्यम से प्रस्थान किया । अयोध्या कैन्ट रेलवे स्टेशन हनुमान ग-सजय़ी से लगभग 13 किलोमीटर दूर है और रास्ते में कहीं जाम तो कहीं खुदाई चल रही है इसलिए कई बार स्टेषन पर पहुंचने के लिए दो घन्टे भी लग जाते हैं इसलिए सभी को समय से पहले आगाह कर दिया था ताकि गाड़ी ना छूट जाए । सभी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर समय से पहले पहुंच गए और सांय 5.25 बजे अयोध्या एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हो गई और सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंची । इसके बाद सुभाष गुलाटी ने हरियाणा रोडवेज की दो बसें जो कि पहले से ही बुक की गई थी, उन बसों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को पानीपत लाया गया और स्थानीय लोगों ने सभी का फूल बरसा कर स्वागत किया । प्रधान सुभाष गुलाटी ने कहा कि लोगों में इतना उत्साह है कि जो अभी तक अयोध्या नही गए उनके अभी से ही फोन आने शुरू हो गए हैं कि अगली बार आने का कार्यक्रम कब है । सुभाष गुलाटी ने कहा
कि पहला अनुभव जानकारी के अभाव में थोड़ा खट्टा मीठा रहा । आने वाले समय में और भी अच्छे तरीके से दर्शन कराने और लोगों को भी लेकर जाएंगे ।
इस अवसर पर सुभाष गुलाटी, देवकी, पम्मी, कमल नयन वर्मा, हरीश वर्मा, हीरालाल, नवीन, जय भगवान ग्रोवर, मास्टर अरुण नन्दवानी, ओम प्रकाश नन्दवानी, सुधीर, टोपन दास, हरि चन्द सहगल, मीरा, दिव्या वर्मा, सीमा, ईषा चुघ, शशि धमीजा, फूला देवी, हरि किषन पपनेजा, वेद प्रकाष चोपड़ा, ललिता, हंस रानी, तारा रानी, सोनाली मल्होत्रा, कमल धमीजा, सुरेन्द्र चावला, किरण चावला, प्रमोद हलवाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments