Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


ई-डैश बोर्ड देगा मतदान की पूरी जानकारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 अक्तूबर। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी ने बताया कि पंचायतों के इन चुनावों में ई-डैश बोर्ड की अहम भूमिका होती है। ई-डैश बोर्ड के माध्यम से ऑपरेटर यह बता सकते हैं कि फलां पोलिंग स्टेशन पर कितने मतदाताओं ने 1 घंटे में कितना मतदान किया व कितने मतदाता अभी बचते हैं। यह जानकारी आम मतदाता राज्य चुनाव आयोग की वैब साईट से भी हासिल कर सकता है।
    जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी ने बताया कि सभी खंडों के मतदान केंद्र पर डाटा इंटरी ऑपरेटर नियुक्त किये गये हैं जहां पोलिंग पार्टी के सदस्य आसानी से चुनाव के दिन मतदाताओं की स्थिति का पता लगा सकते हैं। 

Comments