Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


लोक कलाकार गांव-गांव पंहुचकर लोकगीतों के माध्यम से कर रहे हैं सरकार की योजनाओं का प्रचार.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 17, 2024 Tags: , , ,

-सूचना, जन संपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग द्वारा हरियाणा सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

BOL PANIPAT , 17 जुलाई। सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने के उद्देश्य से 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभागीय तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियां व नाटक मंडलियां गांव-गांव में जाकर लोक गीतों के माध्यम से लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों तथा उपलब्धियों के बारे में जागरूक कर रही है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप बांगड़ ने बताया कि विभाग की भजन मंडलियों द्वारा गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके चौपालों, सामुदायिक केंद्रों तथा स्कूलों में लोकगीतों व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से न केवल सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया जा रहा है, बल्कि सामाजिक बुराइयों की रोकथाम को लेकर भी आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि समाज में फैली बुराइयों को रोका जा सके।
      लोक कलाकार विशेष प्रचार के दौरान बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र मौके पर बनाने को लेकर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अंत्योदय सरल केंद्र, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि आम आदमी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
    उन्होंने बताया कि विभाग महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ के निर्देशन व उपायुक्त डॉ0 वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान के तहत सभी गांवों को कवर करने के लिए विभागीय भजन मंडली व सूचीबद्ध ड्रामा पार्टी लगाई गई हैं। ये सभी पार्टीयां हर रोज गांवों में पंहुचकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक परियोजनाओं तथा उपलब्धियों के बारे में जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को विशेष प्रचार अभियान के तहत गांव वजीरपुर टिटाना, नारायणा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Comments