रजिस्टर किसानों के ई-केवाईसी का वेरिफिकेशन होगी 31 मार्च तक : डीसी
BOL PANIPAT , 20 मार्च। डीसी सुशील सारवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ ले रहे किसानों को ई केवाईसी का वेरिफिकेशन करवाना है। इसके लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। किसी भी सीएससी के पर जाकर वेरिफिकेशन करवाया जा सकता है। इसके लिए अपना आधार कार्ड साथ ले जाना जरूरी है।
डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के लाभार्थी किसानों के ई-केवाईसी के वेरिफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है और आगामी 31 मार्च तक यह कार्य पूरा किया जाना है। उसके बाद ई-केवाईसी वेरिकफकेशन करवाने किसान ही संबंधित सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे। ई-केवाईसी में रजिस्टर सभी किसान अपना वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि उन्हें लगातार संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के तहत ई-केवाईसी के वेरिफिकेशन का कार्य करना है।
यह कार्य पीएम-किसान पोर्टल तथा संबंधित ऐप के माध्यम से नि:शुल्क रूप में किया जा सकता है। डीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि किसानों को इसकी जानकारी मिल सके।

Comments