Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा चोर गिरफ्तार. चोरी की ई रिक्शा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 27, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जुलाई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने ई रिक्शा चोरी के शातिर आरोपी को दिवाना रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा मनाना रोड राजीव कॉलोनी निवासी सलीम के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहतास ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक ई रिक्शा लेकर पुलिस लाइन के सामने दिवाना रोड पर घूम रहा है। ई रिक्शा चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच ई रिक्शा चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सलीम पुत्र प्यार मोहम्मद निवासी राजीव कॉलोनी मनाना रोड समालखा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त ई रिक्शा 15 जुलाई की रात किशनपुरा में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में किशनपुरा निवासी बंटी पुत्र रामप्रकाश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहतास ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी को उसने ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ई रिक्शा बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments