शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने दिया जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता को स्नेहपूर्वक उपहार
BOL PANIPAT : 30 अगस्त, भाई बहन के निश्छल, निष्कपट प्रेम के प्रतीक महान पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर दो सौ सस्ता कर बहनों का दिल जीत लिया है। उज्जवला लाभार्थी बहनों को तो अब चार सौ रुपए की कुल राहत मिलेगी।ये राहत भाई मोदी की अपनी बहनों को रक्षाबंधन बड़ा तोहफा है ।इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का कोटि कोटि आभार व्यक्त करते है।

ये बात जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी सदैव महिला उत्थान तथा सशक्तिकरण के प्रति कृत संकल्पित है ।महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना हो, सुकन्या समृद्धि योजना,जन धन खाते,हर घर शौचालय,,हर घर नल से जल देना, प्रधान मंत्री आवास योजना में महिलाओं को मालिकाना हक, गणतंत्र तथा स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं का परेड का नेतृत्व हो या सैनिक स्कूलों के द्वार लड़कियों के लिए खोलने हो ये सब कदम मोदी के महिला उत्थान तथा सशक्तिकरण के कदम है। इन सबसे बढ़कर मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति दिलाना भी बड़ा कदम था।
लिंगानुपात कम होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने पानीपत की पावन धरती से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी।।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी रक्षा बंधन दिवस पर बस में बहनों यात्रा फ्री कर देना कोई तोहफे से कम नही इसके लिए मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त करते है। मुख्यमंत्री ने पंचायती राज चुनाव में आधे स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित कर महिलाओं में राजनीतिक चेतना जगाने का काम किया है।अभी हाल में सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पाद बेचने के लिए बाजार बनाने की घोषणा की वो भी महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का बड़ा प्रयास है।
बापौली में आज किसी प्रोग्राम में पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर को राखी बांध कर जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। राखी बंधवाने के बाद शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने डा अर्चना गुप्ता को स्नेह पूर्वक उपहार दिया । इस दौरान दोनों बहुत ही प्रसन्न चित नजर आए।
इस अवसर पर कंवर पाल गुज्जर ने कहा की पर्व हमारे जीवन को खुशी के रंगों से भर देते है। जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। उन्होंने सभी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है ये पर्व हमें अपनी सभ्यता संस्कृति तथा परंपराओं से जोड़ते है ।उन्होंने भी सभी को रक्षा बंधन के पावन पवित्र पर्व को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Comments