शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने निगम की पांच वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
BOL PANIPAT : 25 दिसंबर। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को जिला सचिवालय से निगम की पांच वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में तीन वाहन स्ट्रीट लाईट ठीक करने का काम करेंगे और दो वाहन पानी छिडक़ाव व एन्टी स्मॉग का काम करेंगे। इस मौके पर उनके साथ शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी भी उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने इसके लिए निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव को बधाई दी और कहा कि निगम की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करे। स्वच्छ वातावरण ना केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निगम के नियमित कचरा संग्रहण, सडक़ों की सफाई एवं स्वच्छता सम्बंधी सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाए। इन वाहनों से स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने के कार्य में तेजी आएगी। यही नहीं वातावरण को साफ-सूथरा रखने में पानी छिडक़ाव का कार्य भी होगा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया, निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विवेक चौधरी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments