शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने लगाया जनता दरबार. आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान.
BOL PANIPAT , 10 अक्टूबर। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज श्याम कमल,जिला भाजपा कार्यालय सैक्टर 13-17, पानीपत में जनता दरबार का आयोजन किया। बड़ी संख्या में नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
वर्ष 2014 में विधायक निर्वाचित होने के बाद से महीपाल ढांडा निरंतर जनता दरबारों के माध्यम से जनसेवा करते आ रहे हैं। पिछले 11 वर्षों से जारी यह परंपरा आमजन को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करती है।
आज के दरबार में शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम एवं पंचायत विभाग से संबंधित शिकायतें व मांगें आई, मंत्री श्री ढांडा ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिन मामलों में तुरंत निस्तारण संभव नहीं था, उन्हें आगे की कार्रवाई हेतु अपने स्टाफ को सौंपा।
इस अवसर पर महीपाल ढांडा ने कहा कि “जनता दरबार जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। जनता की सेवा मेरा सर्वोच्च कर्तव्य है, और मैं हर संभव प्रयास करता हूँ कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे।”
जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों ने शिक्षा मंत्री की तत्परता, संवेदनशीलता और निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से जनता का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, बिजली विभाग से अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ,कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू , निगम से कार्यकारी अभियंता सुमित नरवाल, डॉ केतन भारद्वाज, DSP नवीन सन्धु, SHO किरण सहित अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments