19 फरवरी को एल्डिको रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव करवाया जाएगा।
BOL PANIPAT, 1 फरवरी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं एल्डिको की प्रशासक वीना हुड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें एल्डिको से सम्बंधित चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस चुनाव को लेकर जीएम रोड़वेज कुलदीप जांगड़ा को रिर्टनिंग अधिकारी बनाया गया है।
रोड़वेज के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 फरवरी को एल्डिको रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए एसडीएम वीरेन्द्र ढुल पर्यवेक्षक होंगे।

Comments