Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


श्री एस. डी. एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत व इसकी शिक्षण संस्थाओं का चुनाव व विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित।


BOL PANIPAT : श्री एस.डी. एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत व इसकी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन पधादिकारियों का चुनाव 29 अक्टूबर 2023 को निश्चित किया गया है। दिनेश गोयल, सचिव, श्री एस.डी. एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत ने बताया कि सोसाइटी प्रबंधन के निर्धारित पदों पर व एस.डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानीपत, एस. डी. कॉलेज, पानीपत, एम.ए.एस.डी. पब्लिक स्कूल, पानीपत, एसडी विद्या मंदिर हुड्डा, पानीपत, एसडी विद्या मंदिर सिटी, पानीपत, एपिट एस.डी. इंडिया, फरीदपुर रोड, पानीपत, एस. डी. इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, ददलाना, पानीपत व एस. डी. इंटरनेशनल स्कूल, पानीपत निर्धारित पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 

सचिव ने बताया कि सोसाइटी व इसकी अन्य शिक्षण संस्थानों के चुनाव अधिकारी श्री अश्विनी कुमार व श्री सुरेंद्र मित्तल होंगे व एस. डी. कॉलेज, पानीपत के चुनाव अधिकारी प्राचार्य डॉक्टर अनुपम अरोड़ा होंगे। 

सचिव ने बताया कि सोसाइटी सन 1946 में पानीपत शहर के नागरिकों और समाज को विविध क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित की गई थी। सोसाइटी अपनी आठ शिक्षण संस्थानों के साथ हरियाणा का अग्रणी शिक्षण संस्थाओं का समूह है। सोसाइटी संस्थाओं में आज लगभग बीस हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सोसाइटी निरंतर अपनी शिक्षण संस्थाओं की संख्या में विस्तार कर रही है। हाल ही में एस. डी इंटरनेशनल स्कूल व एस. डी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी को प्राम्भ किया है। चुनाव अधिकारियों द्वारा विस्तृत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार यह सभी चुनाव तथा मतगणना एस. डी. कॉलेज, पानीपत में 29 अक्टूबर 2023 को संपन्न करवाए जाएंगे। 

सोसाइटी के सभी सदस्यों को चुनाव कार्यक्रम प्रेषित किया जा चुका है।

Comments