तीन पंच पदों का चुनाव 15 जून को. सभी तैयारियां पूर्ण.
BOL PANIPAT, 5 जून। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 जून को पानीपत जिला के विभिन्न खण्डों के पंचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव सम्पन्न करवाया जाएगा। इनमें मडलौडा खंड के गांव धर्मगढ़ के वार्ड नंबर 1 में पंच का, सनौली खुर्द के गांव छाजपुर के वार्ड 2 में पंच पद के लिए व इसराना की गांव काकौदा के वार्ड 5 में पंच पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बतया कि इसके लिए सभी को चुनाव आचार संहिता की पालना करने के भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोग द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें।

Comments