गांव से 3 किलोमीटर दूर डेरों को दी जाएगी बिजली सप्लाई: कृष्ण लाल पंवार
-लाभार्थियों को प्रदान की मुक्त गैस किट
BOL PANIPAT, 2 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव धर्मगढ़ व रेरकलां में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए कहा कि अगर स्वस्थ विभाग का कोई अधिकारी या किसी अस्पताल का डॉक्टर जिन उपभोक्ताओं का आयुष कार्ड बना है उनसे इलाज का पैसा लेता है तो उसके विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा की 500 के करीब ऐसी दवाई है जो मुफ्त मिलती हैं। 300 के करीब उपकरण सरकार द्वारा दिए जाते है।

कृष्णलाल पंवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग डेरा बनाकर खेतों में रहते हैं व 3 किलोमीटर के दायरे में हैं उन्हें गांव से बिजली की सप्लाई दी जाएगी। गांव का संपूर्ण विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। जिन लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अपनी समस्याएं रखी हैं उनका मुख्यमंत्री मनोहरलाल एक महीने के अन्दर समाधान करेंगे। उन्होंने अनेकों समस्याओं का मौके पर समाधान किया व महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट प्रदान की और लोगों को विकसित भारत के संबंध में शपथ दिलाई।
उन्होने कहा कि यह यात्रा इतिहास लिख रही है। लोग बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बनते हैं। मौके पर अधिकारियों द्वारा पेंशन बनाई जाती है। गैस कनेकशन के लिए पंजीकरण किया जाता है। मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने गांव में ही सरकार की योजना का लाभ लिया है। उन्होंने किसान मजदूर को सरकार द्वारा संचालित की जारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
पंवार ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति जन समर्थन लगातार बढ़ रहा है। लोग उमंग व उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना लागू करके लोगों की सेहत का पूरा ख्याल रखा है। अब प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं की नौकरी का सपना पूरा हो रहा है। सांसद कृष्णलाल पंवार ने इस मौके पर विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया और विभिन्न उत्कृष्ठ विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य को सम्मानित भी किया। उन्होंने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस किट और टीबी रोगियों को राशन किट भी प्रदान की और उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी,बीडीपीओ सुरेंद्र,सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक,सरपंच हरदीप सिंह रैरकला,सरपंच रविंद्र धर्म गढ़ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments