Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव उमाशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2024 Tags: , , , , ,

-डीसी ने सभी अधिकारियो 13 मार्च तक गिरदावरी के निर्देश दिए

BOL PANIPAT ,11 मार्च। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए
मेरी फसल मेरा ब्योरा व क्रॉप वेरिफिकेशन को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों से प्रगति रिपोर्ट जानी व सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने डॉक्टर भीम राव अंबेडकर आवास योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे उन्होंने सभी डीसी से जाना की गिरदावरी वर्फिकेशन का कार्य कहां तक पहुंच पाया है।
उन्होंने कहा की गिरडावरी का कार्य जल्दी से निपटाए। आगामी 14 मार्च तक इस कार्य को पूर्ण करने के उन्होंने सभी डीसी को निर्देश दिए । उन्होंने कहा की सभी डीसी,एडीसी,एसडीएम,तहसीलदार को 1 से 3 गांव मिलेंगे।उन गांव में जाकर गिरदावरी का कार्य जल्दी से करना होगा।
डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों के साथ बाद में बैठक कर गिरदावरी की वर्तमान स्थिति पर मंथन किया और अधिकारियों को 13 मार्च तक वर्फिकेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों खंड एवं विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य को लेकर और गंभीर हो। इस मौके पर एडीसी डॉक्टर पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, तहसीलदार विजेंदर गिल, सौरभ शर्मा, ललिता दलाल, बीडीपीओ सुरेंद्र,नितिन यादव,एलडीएम तुलाराम, आदि मौजूद रहे।

Comments