Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने एसपी भूपेंद्र सिंह के साथ थाना शहर परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए बने 84 नए क्वार्टरों (फ्लैट) का किया उद्घाटन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 2, 2026 Tags: , , , , , , ,

27 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने तैयार किया आवासीय परिसर; चार ब्लॉकों में छह मंजिला भवन, लिफ्ट और भूतल पर पार्किंग की सुविधा

BOL PANIPAT , 02 सितंबर : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) डॉ. एम रवि किरण ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के साथ थाना शहर परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित 84 आवासीय क्वार्टरों (फ्लैट) का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया। थाना शहर परिसर में एडीजीपी के पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। मधुबन से आए हरियाणा पुलिस के पाइप बैंड ने मधुर धुनों के साथ उनका स्वागत किया।

थाना शहर परिसर में करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इन आवासीय क्वार्टरों में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस आधुनिक आवासीय परिसर का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा कराया गया है। आवासीय परिसर में चार ब्लॉक बनाए गए हैं।
नवनिर्मित आवासीय परिसर का निर्माण पुलिसकर्मियों को बेहतर एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। आवासीय परिसर में कुल 84 फ्लैट बनाए गए हैं। भवन के भूतल पर पुलिसकर्मियों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही छह मंजिला भवन में आने-जाने की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है।
उद्घाटन के बाद एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने एसपी भूपेंद्र सिंह के साथ पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टरों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से निर्माण कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए हर समय ड्यूटी पर तत्पर रहते हैं। पुलिसकर्मियों के कल्याण और उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए क्वार्टर मिलने से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और वे बेहतर माहौल में रहकर अपनी ड्यूटी पर और अधिक ध्यान दे सकेंगे।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए इन नए आवासीय क्वार्टरों में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर में पार्किंग और लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने से पुलिस कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनकी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

क्वार्टरों के उद्धाटन करने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) डॉ. एम रवि किरण ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक से लैस हो रही है और पुलिसिंग में दिन-प्रतिदिन सुधार किया जा रहा है। अपराध से निपटने के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता में सामांजस्य जरूरी है। उन्होंने आमजन से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी नरेंद्र कादियान, डीएसपी प्रणय कुमार, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एसई नरेश कुमार, एक्सईएन प्रदीप कुमार, एसडीओ सुरेंद्र कुमार जागलान, एसडीओ सतबीर सिंह पालीवाल, जेई सुधीर कुमार सहित विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply