समाधान शिविर फिर हुए शुरू: डीसी
जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में प्रातः 10 से 12 बजे तक लगेंगे समाधान शिविर
BOL PANIPAT : 26 नवंबर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर समाधान शिविर लगाने की कवायद फिर से शुरू की गई है।
डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें कोई भी आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अपनी शिकायत दे सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात 10 से 12 बजे तक जिला सचिवालय में आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविर में उपस्थित रहें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर समाधान शिविर नियमित रूप से प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ शिविरों का आयोजन करवा रहा है।

Comments