Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोडऩे की पहल: अनिल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 13, 2026 Tags: , , , ,

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने किया आधुनिक सैलूनों का शैक्षणिक भ्रमण

ब्यूटी ट्रेनिंग में उद्योग का प्रत्यक्ष अनुभव बना छात्राओं के लिए प्रेरणादायक

BOL PANIPAT , 13 अप्रैल। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच की 22 प्रशिक्षार्थी छात्राओं को सोमवार को शहर के दो प्रमुख आधुनिक सैलूनों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस विजिट का उद्देश्य छात्राओं को ब्यूटी इंडस्ट्री के वास्तविक कार्य वातावरण, नवीनतम तकनीकों और सफल व्यवसाय मॉडल्स से परिचित कराना था।

सबसे पहले छात्राओं ने दो सैलून का दौरा किया, जहाँ उन्हें मेकअप, हेयर स्टाइलिंग तथा एडवांस स्किन केयर में प्रयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों और तकनीकों की जानकारी दी गई। सैलून की संचालिका ने मेकअप से जुड़ी बारीकियों को साझा किया, जबकि फेशियल विशेषज्ञ ने आधुनिक फेशियल तकनीकों का विस्तृत प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं भी पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह सैलून अपनी उन्नत सेवाओं और आधुनिक तकनीकों के लिए जाना जाता है। इसके पश्चात छात्राओं ने प्रोफेशनल हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, मैनीक्योर-पेडीक्योर तथा हाई-एंड फेशियल तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया। साथ ही छात्राओं को सैलून प्रबंधन, नवीन मशीनों के उपयोग तथा ग्राहक सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण गुर भी सीखे।

संस्थान के सहायक अनिल मलिक ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलना है, ताकि वे भविष्य में आत्मविश्वास के साथ अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं को ग्राहकों से संवाद, स्वच्छता मानकों तथा बाजार में चल रहे नवीनतम ब्यूटी ट्रेंड्स की भी जानकारी दी। इस अनुभव को छात्राओं ने अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी बताया तथा कहा कि इससे उन्हें अपने करियर को नई दिशा और आत्मविश्वास मिला है।

Comments


Leave a Reply