Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी कॉलेज के पर्यावरण विभाग ने घोषित किए राष्ट्रीय स्तर कोलाज प्रतियोगिता के परिणाम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :जी. टी. रोड स्थित  आई. बी. स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में पर्यावरण साइंस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की  कोलाज मेकिंग  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, विभागाध्यक्ष प्रो अंजलि गुप्ता द्वारा किया गया | इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा की पर्यावरण  विभाग द्वारा  “इकोसिस्टम कैसे संजोया जाये” विषय पर  कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे देश भर से 35 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई | उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और इसके अलावा बौधिकता का भी विकास होता है | इस अवसर पर     प्रो. अंजलि गुप्ता ने कहा की  इकोसिस्टम रिस्टोरेशन यानि पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के बारे में बताया है कि इसका मतलब प्रकृति को शोषण को रोकने से लेकर उसके उपचार तक बचाव, रोकथाम और नुकसान की भरपाई करना होता है| निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो पवन कुमार, विभागाध्यक्ष, जीव विज्ञान विभाग और प्रो अन्जुश्री ने निभाई | निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बताया की सभी प्रविष्टियाँ उच्च क्वालिटी की थी और काफी विचार विमर्श के बाद प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :  प्रथम स्थान – अंशिका   (के.वी.ए. डी.ए.वी  कॉलेज  , करनाल ),  दूसरा स्थान –निकिता  (वैश महिला महाविद्यालय , रोहतक ) एवं तीसरा स्थान – दिव्यांशी    (अग्रवाल  कॉलेज , बल्लभगढ़    ) ने ग्रहण किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने पर्यावरण  विभाग की सहायक प्रोफेसर अंजलि गुप्ता को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

Comments