विद्यार्थियों के लिए न्यूज़ रीडिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग में बी.एस.सी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए न्यूज़ रीडिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का विषय फिजिक्स वर्ल्ड रखा गया | प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में भौतिकी विषय के लिए ज्ञान बढ़ेगा विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों की जानकारी भी बढ़ती है और वह आधुनिक अविष्कारों से परिचित रहते हैं प्रतियोगिता का संचालन प्रो. गरिमा तरीका ने किया |प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय पर जीनु तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान एवं मनीषा रही | प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ज्योति ने ब्लैक होल के विषय में नई जानकारी दी तथा उसमें से आने वाली gravitational-waves के बारे में सांझा किया। द्वितीय स्थान पर रहने वाली विद्यार्थी जीनू ने नई तरह के हीट इंजन के बारे में बताया तथा उसके फायदे समझाएं | इस प्रतियोगिता में प्रो. सोनिया, प्रो. दीपा सैनी उपस्थित रहे |

Comments