चुनाव सामग्री वितरण केन्द्र जल्द से जल्द स्थापित करें सभी आरओ : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
BOL PANIPAT , 18 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत सभी आरओ को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव सामग्री वितरण केन्द्र जल्द से जल्द स्थापित करें और वहां पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा समय रहते नामांकन पत्र प्राप्त करने की भी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी आरओ अपनी-अपनी पॉलिंग पार्टियों के लिए प्रशिक्षण का भी शैड्यूल तैयार करें और समय रहते उनको प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। चुनाव से संबंधित सामग्री बीडीपीओ द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Comments