परिवार पहचान पत्र के संबंध में हर शिकायत का होगा समाधान: एडीसी
BOL PANIPAT , 11 जनवरी। जिले में परिवार पहचान पत्र के मुद्दे पर आ रही शिकायतों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वीना हुड्डा ने कहा है कि इस संबंध में आ रही हर शिकायत का समाधान किया जायेगा। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा बुधवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के आधार पर बनी बीपीएल सूची में कुछ लोगों के नाम काटने संबंधी जो भी शिकायतें मिल रही हैं, से नाम काटे जाने के संदर्भ में जो शिकायते मिल रही हैं, उन पर कार्य किया जा रहा है। डेस्क बना कर नागरिकों की शिकायते दर्ज की जा रही हैं। शुरु से ही सरकार की मंशा आम आदमी की मदद मदद करने की रही है। जिले के नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है जिनको लगता है कि उनका नाम गलत तरह से पहचान पत्र से काटा गया है वे नजदीक के सीएससी केंद्र पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों की आय 1 लाख 80 हजार से कम है, उनके नाम सूची में अवश्य दर्ज होंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि सर्वे नए सिरे से हुआ है। सर्वे के बीपीएल परिवारों की संख्या बढी है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों को यह अंदेशा है कि उनका नाम बीपीएल सूची से काटा गया है वह सीएससी में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पानीपत के सभी खंडों में डेस्क स्थापित किये गए हैं जहां वे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि जिले के सभी खण्डों में 10-10 कर्मचारी डेस्क के माध्यम से परिवार पहचान पत्र से नाम काटे जाने की तथाकथित समस्या पर कार्य कर रहे है। उनकी शिकायत दर्ज कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को भी इस पर काम होगा। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग यह समझते हैं कि उनका बीपीएल सूची से नाम काट दिया गया है वह घबराए नहीं। सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी सही कार्य नही करेगा और आमजन को समस्या पैदा करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से धैर्य बरतने की अपील की।

Comments