Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूली बच्चों को नाटक मंचन के माध्यम से देश भक्ति के प्रति प्रेरित किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 9 सितम्बर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियों एवं कबीर कला संगम द्वारा शुक्रवार को गांव उग्राखेङी व ऊझा में स्कूली बच्चों को नाटक मंचन के माध्यम से देश भक्ति के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान भजन पार्टी द्वारा गीतों के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई नई शिक्षा नीति तथा विद्यार्थियों के लिए बनाई गई अनेकों योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भजन पार्टी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करके स्कूली विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान करनाल से आयी कबीर कला संगम की टीम ने भी महिला समानता और पर्यावरण सम्बंधी तथा व्यर्थ जल ना बहाने को लेकर नाटक मंचन के माध्यम से प्रस्तुति देकर जागरूक किया।
डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग की भजन पार्टियों के सदस्यों द्वारा आमजन को सरकार द्वारा आम-जन की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हैं। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उनका विशेष रूप से प्रचार-प्रसार गांव-गांव जाकर किया जा रहा है ताकि लोग इन योजनाओं के बारे में जान सकें और इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच हैं कि हर गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Comments