Friday, May 15, 2026
Newspaper and Magzine


गन्ना की बिजाई के प्रदर्शन प्लांट लगाने के इच्छुक किसान 31 दिसंबर तक कर सकते है अनुदान राशि के लिए आवेदन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 दिसम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से किसानो को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (गन्ना) के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में गन्ने की सिफारिश की गई किस्मों के डैमोस्ट्रेशन ऑफ इंटरक्रॉपिंग विद शूगरकेन के प्रदर्शन प्लांट लगाने हेतु इनपुटस खरीदने के लिए किसानो को अनुदान के रूप मे 3200 रूपये प्रति एकड के हिसाब से अनुदान राशि दी जायेगी।

जिला के सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि एक किसान अधिकतम दो एकड़ तक योजना का लाभ ले सकता है। गन्ना की बिजाई के प्रदर्शन प्लांट लगाने के इच्छुक किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर अपना आवेदन 31 दिसंबर तक कर सकते है।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपल्ब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक गन्ना विकास अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Comments