Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश है : राहुल विज

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 24, 2024 Tags: , , ,

-राहुल विज ने प्रमोद कुमार विज के लिए जनसपंर्क कर मांगे वोट

BOL PANIPAT : 24 सितंबर। पानीपत शहरी विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज के बेटे राहुल विज व पुत्रवधू आशिमा विज ने कहा कि उनको हलके के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग खुश है। इसलिए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनना तय है। वह मंगलवार को सेक्टर 11, वार्ड 10, सेक्टर 12 व मॉडल टाउन सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने विराट नगर में सुंदरकाण्ड पाठ में शिरकत कर माथा टेक आशीर्वाद लिया। लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
राहुल विज ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार मिल रहा है। भाजपा के संकल्प पत्र में उन्होंने वायदा किया कि दो लाख युवाओं  को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिससे युवा वर्ग बेहद खुश है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनेकों घोषणाएं  कर उनको लागू किया है। जबकि दूसरी पार्टी सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित रह जाती हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि सिलेंडर के रेट कम करने का। मुख्यमंत्री ने तुरंत योजना को लागू किया और 1 अगस्त से 500 रुपये में सिलेंडर मिलने लगा। उन्होंने कहा कि उनके भाजपा सरकार आने पर हलके में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा और पहले से अधिक तीर्व गति से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह प्रमोद विज को वोट दें और भाजपा को विजयी बनाएं। लोगों ने उनको समर्थन दिया और वायदा किया है वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रचार करेंगे और प्रमोद कुमार विज को विजयी बनाएंगे। इस मौके पर आशीष विज, दीपेश व मंडल अध्यक्ष विजय सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments