Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कोमल सैनी के प्रचार अभियान पर एक नज़र 

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत नगर निगम के चुनाव आगमी 9 मार्च को होंगे। नगर निगम पानीपत की मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कोमल सैनी ने बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों में संबंधित क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को साथ लेकर प्रचार किया
इसी कड़ी में भाजपा मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी ने वार्ड 9 के अमरभवन चौक में एकं जनसभा की संबोधित किया इसी वार्ड की गुड मंडी में इसके बाद एस डी कालेज के पास आंबेडकर भवन में भी एक जनसभा को इन संबोधित किया इसके अलावा इस सभा को वार्ड पार्षद पद प्रत्याशी नवल जिंदल,अंजू भाटिया, नीरू विज,सरदार अमरजीत सिंह कोहली , मंडल अध्यक्ष हिमांशु कटारिया तथा दिनेश पुजारा ने भी संबोधित किया।वार्ड नंबर 20 के गुरु रामदास स्कूल में , इसी वार्ड के बाल विकास स्कूल के पास भी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस वार्ड के पार्षद पद प्रत्याशी तरुण गांधी,नीरू विज, अंजू भाटिया, चांद भाटिया तथा हरचरण सिंह धम्मू ने संबोधित किया।

उसके बाद उन्होंने मुखीजा कालोनी में भी भाजपा को जिताने का अनुरोध किया। कोमल सैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने 10 साल के शासन में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए है। वही विदेश नीति के मामले में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विभिन्न नीतियों व राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को नई दिशा दी है।भारत ने केवल आर्थिक व तकनीकी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि वैश्विक राजनीत में अपनी प्रभाव शाली उपस्थित दर्ज करवाई है।जिससे भारत का सम्मान बढ़ा है।
अपने तूफानी चुनाव प्रचार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है| भाजपा की सरकार में हरियाणा भी अपना योगदान दे रहा है | प्रदेश में नगर निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है | इसके तहत पानीपत में 9 मार्च को नगर निगम मेयर और पार्षद पद के लिए मतदान होना है | देश और प्रदेश के साथ-साथ शहर में भी विकास कार्यों को गति देने के लिए शहर में भी भाजपा सरकार को लाना जरूरी है | इसलिए 9 मार्च रविवार को मतदान केंद्र पर जाकर ईवीएम में कमल के सामने वाला बटन दबाकर नगर निगम की कमान भाजपा को दें |

मेयर प्रत्याशी कोमल सैन ने कार्यक्रमों में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही आम जनता के हित में कार्य करती है| भाजपा सरकार में पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है| इसलिए शहर में हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा को अपना मत देकर नगर निगम मेयर कोमल सैनी और अपने पार्षद को जीत दिलाएं |

Comments