सबको अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी. तभी बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण होगा – संजय कुमार
BOL PANIPAT : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल विवाह के खिलाफ अभियान ‘ शक्ति ‘ के तहत आज गांव रिसालू में एमडीडी ऑफ इंडिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह, पॉक्सो व बाल श्रम के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक कर उनसे वचन पत्र भरवाए गए और बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। आंगनवाड़ी केंद्र पर एकत्रित महिलाओं और किशोरियों के साथ बाल विवाह व बाल मजदूरी पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए शपथ दिलवाई गई।
एमडीडी के जिला समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि बाल-विवाह करने वाले को दो साल की जेल व एक लाख रुपए जुमार्ना हो सकता है। अगर आपके आस पास कोई बाल विवाह होता है उसकी सूचना अध्यापक, गांव के सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर को दे सकते है। इसके इलावा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, डायल 112 और 181 पर भी जानकारी देकर बाल विवाह रुकवा सकते है। सरकार का लक्ष्य है कि हम भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त कर देंगे। यह तभी संभव हो पाएगा जब प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुकेश ने कहा कि बाल-विवाह को रोकने के लिए प्रत्येक परिवार को जागरूक होना पड़ेगा और वे अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें तभी हम सामाजिक बुराइयों को खत्म कर सकते हैं। एमसीडी सामुदायिक कार्यकर्ता पायल और पैरा लीगल वॉलंटियर अनिल ने भी विस्तार से उन्हें बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया। सरपंच राजेश, पंचायत सदस्य जोगिंद्र, हेल्पर संतोष, कविता, सोनिया, राजेश, गुड्डी, आरती, वंशिका, जाह्नवी, तन्नू के अलावा काफी संख्या में महिलाएं व किशोरियां उपस्थित रही।

Comments