ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
-योग एक विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया : नीरज मंडल
-चलते रहने से शरीर और चलाते रहने से संबंध स्वस्थ रहते हैं, दोनों को स्वस्थ रखिये : नीरज मंडल
-संस्थान में गेम के माद्यम से करवाया गया योग : अनिल मलिक
BOL PANIPAT : जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें संस्थान के निदेशक नीरज मंडल ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी । उन्होंने परीक्षार्थियों को कहा की चलते रहने से शरीर और चलाते रहने से संबंध स्वस्थ रहते हैं, दोनों को स्वस्थ रखिये।
निदेशक व संस्थान के स्टाफ व परीक्षार्थियों के साथ सुबह आते ही योग किया गया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया नीरज मंडल द्वारा योग के बारे मे बोलते हुए बताया की योग क्या है, यह जानने के लिए हमें इसके मूल में जाना होगा। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द ‘युज’ से हुई है, जिसका अर्थ जुड़ना है। योग के मूल रूप से दो अर्थ माने गए हैं, पहला- जुड़ना और दूसरा-समाधि। जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ पाते, तब तक समाधि के स्तर को प्राप्त करना मुश्किल होता है। कुछ लोगों का मानना है कि योग का अर्थ शरीर को आड़ा-तिरछा मोड़ना और सांस अंदर-बाहर करना है, लेकिन योग इस सीमा से कई आगे का स्तर है। यह सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है। इसमें मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एक-दूसरे से मिलन होता है। साथ ही मानव और प्रकृति के बीच एक सामंजस्य कायम होता है। यह जीवन को सही प्रकार से जीने का एक मार्ग है। गीता में भी श्रीकृष्ण ने कहा है कि योग: कर्मसु कौशलम् यानी योग से कर्मों में कुशलता आती है।
सहायक अनिल मलिक द्वारा योग के लाभों के बारे में भी परीक्षार्थियों को अवगत कराया गया ओर बताया कि योग करने से रक्त प्रवाह, संतुलित रक्तचाप, बेहतर श्वसन प्रणाली, गैस से छुटकारा, दर्द सहने की क्षमता, प्रतिरोधक क्षमता, नई ऊर्जा, नींद, बढ़ती उम्र का असर ,शारीरिक क्षमता का बढ़ना ,संतुलित वजन ,सुडौल शरीर ,कोर की क्षमता का बढ़, मांसपेशियों में सुधार सहनशीलता में वृद्धि इत्यादि अनेकों फायदे होते है। उन्होंने गेम के माध्यम से परीक्षार्थियों को योग करवाया
सहायक राजकुमार द्वारा बताया गया कि संस्थान में प्रतिदिन परीक्षार्थियों द्वारा योग किया जाता है । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नीरज मंडल , राजकुमार कादियान, अनिल मलिक , संकाय नरेंद्र मलिक , संकाय रविंदर नांदल , अतिथि संकाय रीना , सुषमा व लाजवंती , जसमेर सोनिया मौजूद रहे।

Comments