Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


एमए हिंदी के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में आईबी पीजी  कालेज की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई०बी० पी०जी महाविद्यालय की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में एम०ए० हिंदी प्रथम  वर्ष की छात्रा पूजा वर्मा ने सातवाँ, छात्रा सुरुचिका ने  आठवाँ , छात्रा ज्योति  ने बारहवाँ स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन करने के साथ-साथ माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। इस अवसर पर आई० बी० प्रबंध समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने  छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय की परंपरा के अनुरूप विश्वविद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा । उन्होंने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इन छात्राओं ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया | यह छात्राएं सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जिस प्रकार इन विद्यार्थियों ने मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा ले अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा जी ने बताया कि हिंदी में रोजगार की कमी नहीं है अगर विद्यार्थी में प्रतिभा है तो वह किसी भी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकता है I IOCL, MTNL, कंपनियां, पत्रकारिता, बैंक,  अनुवादक, अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में भी छात्रों के लिए रोजगार के अनेक अवसर हैं। विभाग में विद्यार्थियों की हिंदी पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है |  हिंदी विभाग से एम. ए. हिंदी की उपाधि प्राप्त करके विश्वविद्यालय में पी.एच.डी और सरकारी- गैर सरकारी पदों पर अधिकतर छात्र/छात्रा कार्यरत हैं|   छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व प्राध्यापकों की मेहनत व कुशल मार्गदर्शन को दिया। सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ. शशिप्रभा, डॉ. गुरनाम, डॉ. सुनीता ढांडा,  डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला,  डॉ. पूजा, प्रो. रीतू एवं डॉ. रेखा  आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।

Comments