प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा मे साहील मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
BOL PANIPAT : आई.बी. पी.जी. कालेज मे एम. ए. इंगलिश के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “The Rape of the Lock” विषय पर प्रश्नोतरी-कम सैमीनार का आयोजन करवाया गया। इसमें एम० ए० अंग्रेजी विषय के सभी छात्रो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ बच्चो ने इस विषय पर अपने विचार भी प्रकट किए। इस प्रतिस्पर्धा मे साहील मौर्य ने प्रथम स्थान, रोशनी द्वितीय व ग्रेसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अजयकुमार गर्ग ने कार्य की सराहना करते हुए बताया कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करवाना चाहिये, क्योंकि इससे बच्चो मे आत्मविश्वास की भावना का विकास होता है । है । अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने बच्चो का उत्साहवर्धन ‘करते हुए उनको प्रथम, द्वितीय और प्राप्त करने वाले बच्चो को बधाई दी| निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रो. रेखा शर्मा व प्रो० मन्जु चंद ने निभाई। मंच का संचालन एक्टिविटी संचालक प्रो० मन्जु नरवाल ने किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments