Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


IBPG कॉलेज के बी.सी.ए. प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का  शानदार परीक्षा परिणाम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत के बी.सी.ए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर पूरे जिले में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा रहा है।

 कॉलेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में अंकित कुमार ने 9.88 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गरिमा ने 9.83, चेल्सी ने 9.67, अंकित गुप्ता ने 9.46, प्रिंसी ने 9.21 तथा नैना ने 9.13 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त दीपक कुमार ने 8.88, सौरभ ने 8.83, तनमय एवं संजना ने 8.79, पायल ने 8.71 तथा चैन्सी एवं शंकर ने 8.63 एसजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आई. बी. महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे विद्यार्थी लगातार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं।

 उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि “अपने बच्चों के भविष्य का निर्णय लेने से पहले एक बार आई. बी. महाविद्यालय अवश्य आएँ, यहाँ की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, आधुनिक सुविधाएँ और विद्यार्थियों को दिए जाने वाले व्यक्तिगत मार्गदर्शन को स्वयं देखें। हमें पूर्ण विश्वास है कि महाविद्यालय का वातावरण और परिणाम आपके विश्वास को और मजबूत करेंगे।”

 बी.सी.ए प्रथम वर्ष के मेंटर प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम, आत्मविश्वासी और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की पूरी टीम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है।

 विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा महाविद्यालय द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने हर समय उनका सहयोग किया। चाहे अतिरिक्त समय देकर पढ़ाई करवाना हो, किताबों की व्यवस्था करनी हो या किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या का समाधान करना हो, कॉलेज ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

 प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कंप्यूटर साइंस विभाग के सभी प्राध्यापकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए विशेष रूप से बधाई दी। इस अवसर पर डॉ पूनम मदान , कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रो विनय भारती , डॉ नीतू , श्री टिंकू उपस्थित रहे।  वहीं महाविद्यालय प्रबंधन ने भी प्राचार्य, कंप्यूटर विभाग एवं सभी विद्यार्थियों को शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। 

Comments


Leave a Reply