Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए ” डिजाइन ए बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बीबीए प्रथम वर्ष  के विद्यार्थियों के लिए ” डिजाइन ए बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  इसमें  कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।  बुकमार्क का उपयोग किताब में किसी महत्वपूर्ण पेज या जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है, ताकि उसे बाद में आसानी से दोबारा खोला या पढ़ा जा सके। बुकमार्क का प्रयोग  विद्यार्थी अपने पढ़ाई के दौरान किताब का पेज की पहचान करने के लिए प्रयोग करते हैं। विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर बुक मार्क बनाकर अपनी कला का परिचय दिया ।प्रचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के छात्रों की कला सृजन लिए बेहद सहायक है। ऑनलाइन पढ़ाई, रिसर्च, ऑफिस कार्य, शॉपिंग और बैंकिंग जैसी गतिविधियों में बुकमार्क बहुत उपयोगी होता है। इसके अलावा, किताबों में बुकमार्क लगाने से यह पता रहता है कि पढ़ाई कहाँ तक हुई है। इस प्रकार, बुकमार्क सुविधा और समय प्रबंधन में सहायक एक सरल लेकिन महत्वपूर्ण साधन है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित  शर्मा कहा कि अगर विद्यार्थी अपने वाणिज्य विषय के साथ अगर कला का भी विकास करते हैं तो उन्हें आगे भविष्य में हर  सफलता प्राप्त होगी । उन्होंने ये भी कहा कि किताबों में बुकमार्क का प्रयोग पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है और यह याद दिलाता है कि पढ़ना कहाँ से दोबारा शुरू करना है। इस प्रकार, बुकमार्क जानकारी को सुरक्षित रखने, व्यवस्थित करने और समय का सही उपयोग करने में सहायक एक अत्यंत उपयोगी साधन है। कार्यक्रम का आयोजन सुश्री मनीत कौर के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम स्थान , प्राची द्वितीय,तृतीय स्थान पर वेदिका तथा मयंक एवं निशांत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Comments