Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. पीजी कॉलेज में उद्यमिता पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 7, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे उद्यमिता (Entrepreneurship) विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता चंदन खुराना (निदेशक, सीएसवी रिटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं संचालक, वीव एंड डेकोर’) को पौधा भेंट कर की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुभवी विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर डॉ. किरण मदान ( विभागाध्यक्षा, राजनीति विज्ञान) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ-साथ उद्यमिता की संभावनाओं पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीएसवी रिटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं ‘वीव एंड डेकोर’ के संचालक चंदन खुराना उपस्थित रहे। उन्होने विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। उन्होंने ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, टीम बिल्डिंग, ब्रांड डेवलपमेंट तथा व्यवसाय को स्थापित एवं विस्तार करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता की वास्तविक चुनौतियों और संभावनाओं से परिचित कराया। इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना ही एक सफल उद्यमी की पहचान है।  उन्होंने यह भी कहा कि विशेषज्ञ द्वारा साझा किए गए अनुभव एवं व्यावहारिक जानकारी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं उद्यमशील विकास में उपयोगी सिद्ध होगी।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उद्यमिता एवं व्यवसाय निर्माण से संबंधित विषयों को समझने में विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक क्षेत्र की व्यावहारिक कार्यप्रणाली तथा नए व्यवसाय को विकसित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। मंच का संचालन डॉ. स्वाति पुनिया ने किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. किरण मदान, प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग, मेधा पानीपत चैप्टर के प्रोग्राम मैनेजर शाहिद अली, प्रज्ञा दुबे तथा अश्वनी देवी द्वारा मुख्य वक्ता चंदन खुराना को सम्मानस्वरूप मेधा किट भेंट की गई। कार्यक्रम के समापन पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल तथा मेधा की ओर से मुख्य वक्ता, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments


Leave a Reply