हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ
BOL PANIPAT : हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ ! आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल हमेशा शिक्षा और खेल के लिए मशहूर रहा है हरियाणा खेल महाकुंभ के हिसार में हॉकी 11 से 13 जुलाई तक होगा ! आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की जानवी को हॉकी टीम पानीपत की कमान दी गई! टीम का हिस्सा बनी हिमांशी, आरती जूनियर, निधि सीनियर, लक्षिका, केरल मानशी निधि जूनियर आरती सीनियर सेजल रजनी लक्ष्मी स्वर्नाली सरकार को टीम में शामिल किया गया है! ये सभी छात्राएं आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की हैं इसके लिए मैनेजर अरुण आर्य जी, केशियर नरेश गर्ग जी, प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल अनुभा गुप्ता, एथलेटिक्स कोच प्रदीप मलिक, ने टीम और कोच धर्मेंद्र सिंह को इसके लिए बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की !

Comments