रैडक्रास भवन में आधार सुविधा केंद्र में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगी सुविधाऐं:- रैडक्रास सचिव गौरव रामकरण
BOL PANIPAT , 16 जून। रैडक्रास सचिव गौरव रामकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डॉ0 हरिश कुमार वशिष्ठï के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा महासचिव डा0 सुनील कुमार, हरियाणा रैडक्रास के निर्देशानुसार रैडक्रास भवन परिसर, पानीपत में आधार सुविधा केन्द्र की शुरूआत कर दी गई है। अब जिले के नागरिकों को आधार कार्ड से संबधित सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
सचिव ने बताया कि उक्त केन्द्र पर सप्ताह में 6 दिन सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आधार से जुड़े सभी कार्य सरकारी निर्धारित शुल्क पर किये जायेंगें। आधार केन्द्र का संचालन विगत 8 जून से शुरू कर दिया गया है। यहां नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने तथा अन्य संबधित सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। नई आधार आई.डी. बनवाने की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी।
उन्होनें बताया कि आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाईल नंबर या ई.मेल आई.डी. जैसी जनसांख्यिकी जानकारी में संशोधन कराने के लिये 75 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पहचान अथवा पत्ते से संबधित दस्तावेज अपडेट कराने पर भी 75 रूपये देने होंगें। आधार कार्ड में फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिश स्कैन जैसे बायोमैट्रिक विवरण अपडेट कराने के लिये 125 रूपये शुल्क तय किया गया है। वहीं आधार नम्बर खोजकर रंगीन प्रिंट निकलवाने की सुविधा 40 रूपये में उपलब्ध होगी। आधार केन्द्र पर 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का पहला अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडैट नि:शुल्क किया जायेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी नागरिक से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल की जाती है तो वह संबधित रसीद के साथ विभाग या यू.आई.डी.ए.आई. की हैल्पलाईन 1947 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

Comments