प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी पार्षद विजय जैन ने पानीपत ग्रामीण हलके में जनसंपर्क अभियान चलाया
BOL PANIPAT : जनसंपर्क अभियान के तहत पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी पार्षद विजय जैन ने पानीपत ग्रामीण हलके के न्यू रमेश नगर व देशराज कॉलोनी में घर-घर जाकर के जनसंपर्क किया और लोगों से मिले। इस अवसर पर देशराज कॉलोनी में लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि मैं पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनियों में बसे हर गरीब एवं आम आदमी के साथ संपर्क साध कर उनके सुख दुख में शामिल होने के लिए आया हूं। मेरा राजनीति में आने का मकसद सिर्फ समाज सेवा है जो कि मैं वर्षों से कर रहा हूं। मेरे दिल में हर गरीब व असहाय व्यक्ति की सेवा करने का जज्बा है उसी को ले करके मैं माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मार्गदर्शन में चल करके जनता की सेवा करता रहूंगा।
इस अवसर पर बोलते हुए पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि पार्षद विजय जैन एक समाजसेवी व्यक्ति हैं और वह पानीपत शहर के कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। ऐसे व्यक्ति का पानीपत ग्रामीण हल्के में आना यहां की जनता के लिए बहुत ही शुभ संकेत है क्योंकि समाजसेवी व्यक्ति अगर राजनीति में आएगा तो वह समाज के भले के लिए ही कार्य करेगा। ऐसे सेवक आदमी का पानीपत ग्रामीण हलके की जनता तहे दिल से स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सामाजिक आदमी राजनीति में आता है तो वह साफ-सुथरी राजनीति करके जनता के मन में बसने का कार्य करेगा . पानीपत ग्रामीण हल्के की 80% जनता बाहरी कॉलोनियों में बसती है जोकि मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं .
पार्षद विजय जैन ने अपने निजी कोष से सैकड़ों गरीबों असहाय बच्चियों की शादियों की और कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों में भिन्न का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर सुभाष रामस्वरूप पावा समाजसेवी पूर्व मेंबर पंचायत अमर कपूर ,कालू राणा, डॉक्टर प्रेम सागर शर्मा, बलदेव राज, हनुमान अरोड़ा, कैलाश हलवाई, कृष्णा राठी, अभिषेक पंडित, विकास अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल व सैकड़ों लोग उनके साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे।

Comments