विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया |
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा एम. ए. फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों को और बी. ए. इंग्लिश ऑनर्स तृतीय के विद्यार्थियों को सम्मान देते हुए विदाई समारोह का आयोजन एम. ए. इंग्लिश प्रीवियस एवं इंग्लिश ऑनर्स द्वितीय वर्ष और बी. ए. फंक्शन इंग्लिश द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा, प्रो. नीलम दहिया, डॉ. निधि मल्होत्र, डॉ. विनय वाधवा एवं विभाग के अन्य प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया |

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बधाई देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया विद्यार्थियों और उपस्थित मेहमानों ने समारोह के विभिन्न रंगों की छटा का आनंद लिया | विद्यार्थियों ने सभी अध्यापकों को सुंदर टाइटल से सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने मोहक प्रस्तुतियां, मनोरंजक कार्यक्रम जैसे – डांस, म्यूजिकल चेयर गायन कविता और रैंप वाक का प्रदर्शन किया । समारोह में मिस फेयरवेल एम. ए. फाइनल से सृष्टि शर्मा, बी. ए. इंग्लिश ऑनर्स थर्ड से अंजली, मिस पर्सनालिटी नेहा, बी. ए.थर्ड इंगलिश ऑनर्स और मिस्टर फेयरवेल प्रयागशर्मा बी. ए. थर्ड इंगलिश ऑनर्स का चयन विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा, प्रो. नीलम, डॉ. निधि, डॉ. विनय वाधवा द्वारा किया गया | इस अवसर पर विभाग के सभी सदस्य मौजूद रहे और समारोह का आनंद उठाया ।

Comments