“अर्थशास्त्र” विषय पर राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा “अर्थशास्त्र” विषय पर राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली , तमिलनाडु ,उत्तर प्रदेश आदि से छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 113 प्रविष्टियां प्राप्त हुई । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गूगल फॉर्म द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग जी ने किया । उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनका संपूर्ण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के. नरूला ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विषय के प्रति रुचि को बढ़ाना तथा सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान के साथ जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र एक ऐसा विषय है जिससे प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक प्रकार की दिमागी कसरत है जो विद्यार्थी के ज्ञान को तो बढ़ाती ही है साथ साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी से आकाश यादव ने प्रथम स्थान, दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरूक्षेत्र से स्नेहा ने द्वितीय स्थान तथा दयाल सिंह कॉलेज, करनाल से कृतार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन प्रो. सुखजिंदर सिंह और प्रो.लीना आर्या ने किया। प्रो. विनय भारती ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments