किसानों को प्रचारक वेन के साथ किया जागरूक
BOL PANIPAT : मतलौडा 13 अक्टूबर (कविता)। कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए अलग अलग तरीके अपने जा रहे है। विभाग द्वारा प्रचारक वेन के द्वारा पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खंड कृषि अधिकारी डॉ बिजेंद्र ने बताया की गुरुवार को खंड के गांव मतलौडा ,शेरा ,कवी ,जोशी ,अहमदपुर माजरा ,थिराना में किसानों को प्रचारक वेन के द्वारा पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया गया। और वेन के द्वारा खंड के सभी गांव में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जगफूल राठी ,जितेंद्र सहित गांव के किसान मौजूद रहे।

Comments