Monday, August 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देते हुए बड़े उत्साह के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया आयोजन

By LALIT SHARMA , in Business , at August 17, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 17 अगस्त,  2026   :

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देते हुए 80वां  स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, ए एस साहनी, अध्यक्ष, इंडियनऑयल द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी में ध्वजारोहण किया गया।  इस अवसर पर एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी    अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप)  पीआरपीसी, सभी मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, कमांडेंट (सीआईएसएफ), उप-कमांडेंट (सीआईएसएफ), ऑफिसर्स एसोसिएशन व कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि, कई गणमान्य अतिथि, सरपंच, भूतपूर्व सरपंच व प्रबुद्धजन के अलावा बड़ी संख्या में इंडियन ऑयल परिवार के सदस्य व बच्चे भी उपस्थित थे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ए एस साहनी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, राष्ट्र अपनी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं में और अधिक “युवा” हो रहा है तथा अपने भविष्य को स्वयं आकार देने के लिए पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा हुआ है।  इंडियनऑयल के कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए ए एस साहनी ने सभी से नवाचार को अपनाने, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा “राष्ट्र प्रथम ” और “ऑन ड्यूटि ऑल्वेज़” की भावना के साथ एक भविष्य के लिए तैयार, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवा अइओसियन्स  से भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ए. एस. साहनी, अध्यक्ष, इंडियनऑयल ने एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी के साथ जन सेवा संस्थान, पानीपत, जो वृद्धजनों एवं अनाथ बच्चों की देखभाल करने वाला संस्थान है, तथा मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी, जो एक धर्मार्थ गृह एवं अनाथालय है, का दौरा किया। यह पहल इंडियनऑयल के “Smiles We Spread” अभियान के अंतर्गत की गई। जन सेवा संस्थान में 203 वृद्धजनों की देखभाल की जाती है, जबकि मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी में 40 से अधिक अनाथ बच्चों एवं बौद्धिक तथा विकासात्मक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को आश्रय एवं देखभाल प्रदान की जाती है। ए एस साहनी ने दोनों संस्थानों के निवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं एवं अनुभवों को जाना। अध्यक्ष के आगमन से दोनों संस्थानों के निवासियों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के निवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

यह आत्मीय पहल देखभाल, करुणा और मानवीय संवेदना का प्रतीक बनी तथा इंडियनऑयल की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो ऊर्जा क्षेत्र में अपनी भूमिका से आगे बढ़कर समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह अवसर “देखभाल ” और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सार्थक करते हुए इस संदेश को भी मजबूत करता है कि राष्ट्र की सेवा केवल विकास में योगदान देने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों को सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता प्रदान करने में भी निहित है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दीर्घ सेवा पुरस्कार तथा प्रतिभा सम्मान एवं सामूहिक उपलब्धि पुरस्कार प्रदान किए गए। पीआरपीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सरपंचों, भूतपूर्व सरपंचों एवं प्रबुद्धजनों का विशेष रूप से अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।  सीआईएसएफ के जवानों ने स्वयं व डॉग शो के माध्यम से कई साहसी करतब दिखाए। सभी का धन्यवाद करते हुए 80वें  स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

Comments


Leave a Reply