Thursday, August 20, 2026
Newspaper and Magzine


किसानों को उनके जायज हक से वंचित नहीं होने दिया जाएगा, पात्र मामलों का नियमानुसार उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 20, 2026 Tags: , , , , ,

किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, दावों के निपटारे में पारदर्शिता जरूरी

दावों के निपटारे में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में दिए आवश्यक दिशानिर्देश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लापरवाही  नहीं होगी बर्दाश्त

BOL PANIPAT , 20 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 में फसल नुकसान के सर्वे से वंचित रहे किसानों के मामलों के समाधान को लेकर जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में गुरुवार को उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की बैठक  आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग, बैंक, बीमा कंपनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को किसानों के फसल बीमा दावों के निपटारे में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। किसानों को उनके जायज हक से वंचित नहीं होने दिया जाएगा और पात्र मामलों का नियमानुसार उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नीति जीरो टॉलरेंस की है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अन्याय नहीं होना चाहिए।

उपायुक्त ने किसानों के मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमानुसार उचित समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। किसानों को पॉलिसी उपलब्ध कराने में 60 दिन तक का समय लगने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पशुपालन सहित अन्य विभागों में संबंधित दस्तावेज और पॉलिसी प्रक्रिया साथ-साथ पूरी की जा सकती है, तो कृषि बीमा के मामलों में भी अनावश्यक देरी का कोई औचित्य नहीं है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।

  बैठक में कृषि विभाग से एसडीओ देवेंद्र कुहाड़, जिला बागवानी अधिकारी संदीप, जिला सांख्यिकी अधिकारी सरोज, सहायक सांख्यिकी अधिकारी हरबंस सिंहमार, अमित कुमार, विकास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply