पत्रकार समाचार प्रेषित करने से पूर्व समाचार की विश्वसनीयता परखें: उपायुक्त
-जिला सूचना एवं सम्पर्क विभाग ने किया मीडिया सैंटर में सावन उत्सव कार्यक्रम
-उपायुक्त ने मीडिया सैंटर कमेटी को दी सावन माह की शुभकामनाएं
BOL PANIPAT , 23 अगस्त। जिला सूचना एवं सम्पर्क विभाग द्वारा स्थानीय मीडिया सैंटर में 23 अगस्त बुधवार को सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समाचार पत्रों व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया व एक-दूसरे की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने पत्रकारों को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रैस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। आज भी इसकी अनेक जिम्मेदारियां हैं व यह व्यवसाय आज के दौर में भी चुनौतिपूर्ण है। पत्रकार समाज की वह कड़ी है जिस पर समाज पूरा दारमदार है। पत्रकारों का दायित्व बनता है कि वे विश्वसनीयता की न्यूज दें व कोई भी समाचार प्रेषित करने से पहले उसे पूरी तरह से परख लें। पत्रकार कोई भी ऐसा समाचार प्रेषित ना करें जिससे समाचार की विश्वसनीयता भंग हो।

उपायुक्त ने कहा कि मीडिया ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर उनका सहयोग किया। पूरा प्रशासन पत्रकारों के साथ है।
उपायुक्त ने इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि वे 11 से 1 बजे तक खुला दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनते हैं व अधिकारियों से मिलकर उनका समाधान निकालते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कार्यालय नहीं पहुंच सकते वे वाहट्सएप के जरिए भी मुझ तक अपनी समस्याएं दे सकते हैं। उन पर निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। इस मौके पर मीडिया सैंटर कमेटी के अध्यक्ष राजेश भयाना, मुकेश टंडन व टोटल टीवी के प्रतिनिधि देवेन्द्र कथूरिया ने तीज पर्व महत्वता पर प्रकाश डाला। इस पर्व कार्यक्रम में मुख्य मंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर रणदीप घणघस,डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, एआईपीआरओ दीपक पारासर के अलावा पत्रकार विनोद पांचाल,देवेंद्र कथूरिया, जगमेन्द्र सरोहा,मुकेश टंडन व विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Comments