Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


त्योहार हम सभी को आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना से बाँधते हैं : विनीता कुमार तोमर

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 4, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 04 अक्टूबर 2022। सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में नवदुर्गा पूजन एवं ‘दशहरा पर्व‘ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की विजय व असत्य पर सत्य की जीत के बारे में बताना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने किया।
कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक के बच्चों एवं अध्यापिकाओं ने गुजराती गीत ‘रंगीला तारा‘ पर गरबा और डांडिया से शानदार प्रस्तुति दी। मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने गरबा और डांडिया नृत्य की महत्ता के बारे में जानकारी दीं।
दूसरी गतिविधियों में रावण के पुतले के सामने एक पेटी रखी गई जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों द्वारा अपनी एक बुराई को स्लिप पर लिखकर उसमें डाली गई। तत्पश्चात पुतले को जलाया गया। जिसका उदेद्श्य था कि बच्चे अपनी कमियों को जानंे और उनमें सुधार करें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया व अपने वक्तव्य में कहा कि दशहरा पर्व विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार हमारे अंदर निहित बुराइयों को समाप्त कर अपनी अच्छाइयों को उजागर करने के रूप में देखा जाता है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि त्योहार हमारी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक है। त्योहार हम सभी को आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना से बाँधते हैं। इस प्रकार हमें सभी त्योहारों को मिलजुल कर प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का अपूर्व योगदान रहा।

Comments