खेत में काम कर रहे युवक व उसके दो दोस्तों पर चाकू से हमला करने मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने अलुपुर गांव में खेत में काम कर रहे युवक व उसके दो साथियों से मारपीट व चाकू से हमला करने मामले में पांचवे आरोपी को बुधवार देर शाम भंडारी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विवेक उर्फ काला निवासी भंडारी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी अमन निवासी भंडारी, संगम निवासी अलुपुर, विकास उर्फ विक्की निवासी नैन व एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया की मामले में पहले पकड़े जा चुके चारों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह व तीन आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने गांव में रौब जमाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया था।
यह है मामला
थाना मतलौडा में दलबीर पुत्र आनंद निवासी अलुपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 21 जून को उसका भतीजा प्रिंस गांव निवासी आर्यन व लक्ष्य के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी गांव निवासी आर्यन व भंडारी गांव निवासी अमन, विवेक उर्फ काला व इनके दो तीन अन्य साथी खेत में आए और सभी ने मिलकर प्रिंस, आर्यन व लक्ष्य के साथ मारपीट कर चोट मारी। आरोपी आर्यन ने प्रिंस के सिर में चाकू मारा। चोट माकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना मतलौडा में दलबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments