Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल आज.सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2025 Tags: , , , , ,

-कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे 21 जून के योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

BOL PANIPAT ,19 जून। 21 जून को 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को भव्य एवं उत्साहपूर्वक तरीके से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
21 जून के योग अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत योग कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल शिवाजी स्टेडियम में प्रात 6:30 बजे प्रोटोकॉल अनुसार होगी।
आयुष विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर डॉक्टर संजय राजपाल ने बताया कि उसके बाद मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्कूलों के 1 हजार स्कूली छात्र भाग लेंगे। छात्रों को योग सेल देकर भी सम्मानित किया जाएगा। यह मैराथन शिवाजी स्टेडियम से होती हुई वापस शिवाजी स्टेडियम में संपन्न होगी।
मैराथन में बच्चे, बड़े बैनर लेकर के दौड़ेंगे व योग का संदेश देंगे।

Comments