Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केवल आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे कौशल, अवसर और आत्मनिर्भर बनने का माध्यम उपलब्ध कराना भी जरूरी : Smile Foundation Society

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से Smile Foundation Society, Haryana द्वारा एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की जा रही है। संस्था द्वारा District Jail, Panipat में निरुद्ध बंदियों के लिए Hospitality Skills Training Programme को प्रोत्साहित करते हुए इसके लिए Financial Sponsor के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

Smile Foundation Society का मानना है कि किसी व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केवल आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे कौशल, अवसर और आत्मनिर्भर बनने का माध्यम उपलब्ध कराना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ संस्था ने बंदियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस पहल के माध्यम से बंदियों को Hospitality Sector से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे, जिनमें Basic Cooking, Housekeeping, Food & Beverage Skills, Hygiene & Sanitation, Kitchen Safety तथा Food Preparation Techniques प्रमुख हैं। इसके साथ Practical Training एवं Demonstrations के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा।

Smile Foundation Society उठाएगी प्रशिक्षण का खर्च

इस पूरी पहल में Smile Foundation Society की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। संस्था द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए Financial Sponsor के रूप में खर्च वहन किया जाएगा। संस्था का यह प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ उन लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में है, जिन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कौशल और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

Smile Foundation Society द्वारा यह भी प्रयास किया जाएगा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित Hotels के अनुभवी Resource Persons को आमंत्रित किया जाए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बंदियों को Hospitality Industry का वास्तविक exposure मिल सके और वे उद्योग की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझ सकें।

केवल प्रशिक्षण नहीं, भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास

Smile Foundation Society की यह पहल केवल एक Training Programme तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य बंदियों को ऐसे कौशल उपलब्ध कराना है जिनका उपयोग वे आगे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में कर सकें।

संस्था का प्रयास है कि प्रशिक्षण के माध्यम से बंदियों के अंदर आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो तथा वे भविष्य में समाज की मुख्यधारा से सकारात्मक रूप से जुड़ सकें।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को IHM Panipat द्वारा DLSA Panipat के सहयोग से Training Certificate भी प्रदान किया जाएगा।

Smile Foundation की सोच — कौशल से सम्मान और आत्मनिर्भरता

Smile Foundation Society का मानना है कि “कौशल किसी भी व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने की सबसे मजबूत सीढ़ी है।” इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ऐसी पहलों को बढ़ावा दे रही है, जिनसे लोगों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल सके।

बंदियों के लिए शुरू की जा रही यह पहल इसी सकारात्मक सोच का उदाहरण है। संस्था का प्रयास है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भविष्य में अपने हुनर का उपयोग करने का अवसर मिले और वे सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

विभिन्न संस्थाओं का सहयोग

इस पहल को सफल बनाने में District Legal Services Authority (DLSA), Panipat, Institute of Hotel Management (IHM), Panipat तथा District Jail, Panipat का सहयोग रहेगा। IHM Panipat द्वारा प्रशिक्षण का Curriculum तैयार करने, योग्य Faculty एवं Resource Persons उपलब्ध कराने तथा प्रतिभागियों का Assessment करने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी। सफल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर Certificate भी प्रदान किया जाएगा।

District Jail Authority द्वारा प्रशिक्षण के लिए आवश्यक स्थान, Infrastructure, Kitchen Equipment, Utensils, Raw Material एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं DLSA Panipat सभी संबंधित पक्षों के बीच Coordination तथा आवश्यक Administrative Support उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा।

Smile Foundation Society ने इस पहल को केवल एक सामाजिक दायित्व के रूप में नहीं, बल्कि मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयास के रूप में लिया है। संस्था का विश्वास है कि यदि किसी व्यक्ति को सही प्रशिक्षण, सही मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए, तो वह अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।

इसी संकल्प के साथ Smile Foundation Society, Haryana कौशल विकास, पुनर्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयास निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments


Leave a Reply