पानीपत के सिविल अस्पताल में रेड ट्यूमर का पहली बार में हुआ सफल ऑपरेशन: सीएमओ
सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाई
BOL PANIPAT , 23 जून। सीएमओ डॉक्टर जंयत आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत के सिविल अस्पताल में मरीज के रूप में एक ऐसी महिला दाखिल हुई थी जिसके पेट में रेड ट्यूमर था। इस रेड ट्यूमर को मोलआर प्रेगनेंन्सी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यह बड़ी ही घातक बीमारी होती है जोकि ट्यूमर कोशिका मृत्यु की तरफ ले जाती है।
सीएमओ ने बताया कि इस बीमारी का ऑपरेशन करने के लिए सिविल अस्पताल द्वारा डॉ. लिपिका, डॉ. चहल, डॉ. वंदना व डॉ. साक्षी सहित चार डॉक्टरों की टीम का एक बोर्ड बनाया गया था। डॉक्टरों की टीम द्वारा इस बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि यह बड़ा ही जटिल ऑपरेशन था जोकि पानीपत के सिविल अस्पताल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने इस सफलता पर डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।

Comments