Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त पानीपत के मार्गदर्शन में युवाओं को रक्तदान करने व नशे से बचने के लिये किया जागरूक: रैडक्रास सचिव गौरव राम करण।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 20, 2025 Tags: , , , , ,

-देश को नशा मुक्त बनाना रैडक्रास का उदेश्य: रैडक्रास डी.टी.ओ. हरमेश चन्द

BOL PANIPAT , 20 मई। मंगलवार को उपायुक्त एंव जिला रैडक्रास सोसाईटी प्रधान डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व अंकुश मिंगलानी, उपाध्यक्ष तथा नवनियुक्त महासचिव महेश जोशी, हरियाणा रैडक्रास के निर्देशानुसार तथा गौरव राम करण की अगुवाई में रैडक्रास भवन, पानीपत में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 55 प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने व रक्तदान हेतु जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई गई।
सचिव गौरव राम करण ने बताया कि रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के भवन के प्रागंण में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिुक्षओं को रैडक्रास जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीड़ी देश का भविष्य है। प्रत्येक युवा को समाज सेवा में आगे आना चाहिये ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके। हम रक्तदान से किसी अंजान व जरूरमंद व्यक्ति की जान को बचा सकते है। एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच में है व उसका वनज 50 किलोग्राम है और उसमें हिमोग्लोबिन की मात्रा 12ण्5 ग्राम या उससे अधिक है तथा उसके पिछले 6 महीने में कोई बड़ा आपरेशन या बीमारी का ईलाज ना हुआ हो, तो वह रक्तदान कर सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार यानि 90 दिनों के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है और किसी भी अंजान व जरूरमंद व्यक्ति की जान को बचा सकता है। यदि हम सभी साल में कम से कम दो बार रक्तदान करें तो किसी भी जरूरमंद बीमार व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाया जा सकता है।
उन्होनें युवाओं को नशीली वस्तुओं और पदार्थो के निवारण हेतु अंतराष्ट्रीय नशा वा मादक पदार्थ निषेध हेतु जागरूक करते हुए कहा कि नशे के कारण व्यक्ति अपने परिवार, समाज वा मानसिक-आर्थिक तौर पर पिछड़ जाता है तथा नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों से अवगत करवाया। युवाओं को जागरूक करते हुये उन्होनें कहा कि हमें नशे से बचना चाहिये। हमें स्वंय नशे का ना कहकर अन्य लोगों को जागरूक करना चाहिये, ताकि समाज से इस अभिशाप को मिटाया जा सके।
इस अवसर पर रैडक्रास कम्पयूटर सैंटर निदेशक डॉ0 सोनू सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें रक्तदान करने व नशा छोडऩे के लिये अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना चाहिये। कोई भी व्यक्ति रैडक्रास द्वारा लगाये जा रहे रक्तदान शिविरों में या रक्त बैंक, रैडक्रास भवन, पानीपत में रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण व स्वंयसेवक मौजूद रहे।

Comments