सिविल अस्पताल परिसर से ई-रिक्शा चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. तीन वारदातों का खुलासा. एक ई रिक्शा बरामद.
BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल परिसर से ई-रिक्शा चोरी करने वाले शातिर चोर को काबू करने में सफलता हासिल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से ई-रिक्शा चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान संदीप निवासी मालवीया नगर सोनीपत हाल डाबर कॉलोनी के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 24 स्थित उग्राखेड़ी मोड़ पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संदीप पुत्र रामभज निवासी मालवीय नगर सोनीपत हाल डाबर कॉलोनी के रूप में बताई। पूछताछ में आरोपी ने 27 दिसम्बर को सिविल अस्पताल परिसर से एक ई-रिक्शा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। ई-रिक्शा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में रामचंद्र पुत्र रामपाल निवासी उझा गेट रिसालू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपी ने ई रिक्शा चोरी कर सेक्टर 25 में जिमखाना क्लब के पास छुपाकर खड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ई रिक्शा बरामद की।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने सिविल अस्पताल परिसर से दो अन्य ई-रिक्शा चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बारे थाना शहर में अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए ई-रिक्शा चोरी की एकाएक कर उक्त तीन वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की एक ई-रिक्शा बरामद कर पुलिस ने चोरी की अन्य ई रिक्शा बरामद करने के लिए सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
ई-रिक्शा चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
15 जनवरी को सिविल अस्पताल परिसर से एक ई रिक्शा चोरी की। थाना शहर में मोहन लाल पुत्र महावीर निवासी हनुमान कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी ने 27 दिसम्बर को सिविल अस्पताल परिसर में केंटीन के पास से एक ई-रिक्शा चोरी की। थाना शहर में रामचंद्र पुत्र रामपाल निवासी उझा गेट रिसालू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
6 दिसम्बर को सिविल अस्पताल परिसर से एक ई-रिक्शा चोरी की। थाना शहर में पंकज पुत्र इश्वर निवासी एकता विहार कॉलोनी उझा रोड की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments