Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते दो अलग-अलग स्थान से पांच आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 30130 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 सितम्बर 2023, थाना चांदनी बाग पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान से जुआ खेल रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से चिड़ी कबूतर फ्लैक्स व दाव पर लगी 30130 रूपए की नगदी बरामद हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने जिला पुलिस को जूआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध धंधों में सलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए है। निर्देशों के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर कृष्णा गार्डन गली में जुआ खेल रहे दो अलग अलग स्थान से पाचं आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बुधवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान कृष्णा गार्डन के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गली नंबर चार में तीन युवक चिड़ी कबूतर फ्लेक्स पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दे जुआ खेल रहे तीनों युवकों को काबू किया। आरोपियो की पहचान अविनाश निवासी भावना चौक, नूर निवासी कृष्णा गार्डन व बंटी निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में हुई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से चिड़ी कबूतर फ्लेक्स, पर्ची व दाव पर लगी 23400 रूपए की नगदी बरामद हुई।

इसी प्रकार थाना चांदनी बाग की दूसरी टीम ने कृष्णा गार्डन की मैन गली में खाली प्लाट में चिड़ी कबूतर फ्लेक्स के माध्यम से पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे आरोपी दीपक व रिंकू निवासी ढुराना सोनीपत को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मौके पर चिड़ी कबूतर, पर्ची व दाव पर लगी 6730 रूपए की नगदी बरामद हुई।

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिंग एक्ट के तहत अलग अलग दो मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई।

Comments