दो अलग अलग स्थान से सट्टा खाईवाली करते व जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 13935 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 27 अगस्त 2021, थाना चांदनी बाग पुलिस ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे व जुआ खेल रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व चिड़ी कबूतर फ्लैक्स व दाव पर लगी 13935 रूपए की नगदी बरामद हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शनिवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान कृष्णा गार्डन के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की पकंज उर्फ सोनू निवासी वीर नगर कॉलोनी व जमील अख्तर निवासी कृष्णा गार्डन गली नंबर 4 में अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने आरोपितों को रंगे हाथ काबू करने के लिए मुख्य सिपाही अशोक को 100 रूपए का नोट देकर सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर आरोपितों के पास भेजा। पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही अशोक से इशारा मिलते ही आरोपी पकंज उर्फ सोनू पुत्र हीरामनी निवासी वीर नगर कॉलोनी व जमील अख्तर पुत्र हमिदुर रहमान निवासी कृष्णा गार्डन को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू किया। आरोपियों के कब्जे से मौकें पर सट्टे के नंबरो की पर्ची, पैन व 10780 रूपये बरामद हुए।
इसी प्रकार थाना चांदनी बाग की दूसरी टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में चाचा भतीजा चौक पर चिड़ी कबूतर फ्लेक्स के माध्यम से पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे आरोपी रोहित पुत्र हेमराज निवासी हरि सिंह कॉलोनी, रजब अली पुत्र अलारखां निवासी विद्यानंद कॉलोनी व जय किशन पुत्र धर्मपाल निवासी जावा कॉलोनी नुरवाला को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मौके पर चिड़ी कबूतर, पर्ची व दाव पर लगी 3155 रूपए की नगदी बरामद हुई।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिंग एक्ट के तहत अलग अलग दो मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई।

Comments