Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


जमीनी विवाद में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 27, 2024 Tags: , , , ,

-जमीनी विवाद में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

-परिवार में भतीजे व भाभी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था

-लाइसेंसी 1 पंप एक्शन गन, 1 पिस्टल, 1 राईफल, 2 खाली खोल व 14 जिंदा रौंद बरामद

BOL PANIPAT : 27 अगस्त 2024, गवालड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर परिवार में भतीते व भाभी पर पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने मामले में थाना इसराना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रामनिवास निवासी गवालड़ा के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पंप एक्शन गन से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पंप एक्शन गन, 2 खाली खोल के अतिरिक्त एक लाइसेंसी पिस्टल, एक राईफल व 14 जिंदा रौंद बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना इसराना में गवालड़ा गांव निवासी मंदीप पुत्र रणबीर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि गांव में उनका एक प्लाट है। जहा पर उन्होंने टिन शैड लगा रखा है। प्लाट के पीछे रामनिवास पुत्र धज्जाराम का मकान है। रामनिवास उनके प्लाट पर भी अपना हक जमाता है। 25 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे उसे सूचना मिली की रामनिवास प्लाट में लगे टिन शैड को तोड़ रहा है। वह मां संतरों व भाई संदीप के साथ प्लाट पर गए और पूछा शैड को क्यो तोड़ रहे हो। तभी रामनिवास तहस में आ गया और घर से बंदूक लाकर जान से मारने की नियत से उनके उपर फायर कर दिये। रामनिवास की पत्नी कृष्णा ने एक फायर उसकी मां संतरों पर किया। उसकी मां को शरीर पर काफी जगह छर्रे लगे। आवाज सुनकर रामदिया व उसका बेटा रोनक मौके पर आ गए। जानलेवा हमला कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हथियार सहित मौके से फरार गया। परिजन उसको व उसकी मां सतरों को इलाज के लिए पार्क अस्पताल ले गए। जहा पर दोनों का इलाज चल रहा है। थाना इसराना में मंदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments